दुमका, जनवरी 29 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।मनरेगा के नाम पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) किए जाने से कांग्रेस तिलमिला गई है। मनरेगा में जहां पूर्व में 100 दिन का रोजगार था, वहीं वीबी जी राम जी में 125 दिन का रोजगार है। उपरोक्त बातें झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को बासुकीनाथ में आयोजित विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अंतर्गत जनजागरण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही नफरत है, इसलिए इस कल्याणकारी योजना का विरोध कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को डर है कि उनके शासनकाल में इस तरह के लूट-खसोट के रास्ते बंद हो जाएंग...