गिरडीह, जनवरी 3 -- गावां, प्रतिनिधि। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी के आवास पर शुक्रवार को पार्टी संगठन की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने की। बैठक में पार्टी को क्षेत्र में और मजबूत बनाने के लिए डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर कांग्रेस के नीति सिद्धांत से अवगत कराने सहित कई निर्णय लिए गए। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें। कहा कि आज नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश बेरोजगारी, महंगाई की मार झेल रहा है। एक तरफ लोग जहां महंगाई से त्रस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार मनरेगा को बंद करने के साजिश के तहत मनरेगा का नाम बदलकर जी राम ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.