देहरादून, जुलाई 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सिनौला गांव में आयोजित बैठक में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित करने और आगामी चुनावों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।मसूरी विधानसभा के अंतर्गत वार्ड संख्या 2 सिनौला गांव स्थित ग्रीन व्यू वेडिंग पॉइंट में बीएलए-1 गोदावरी थापली एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र थापली (बिल्लू) की उपस्थिति में कांग्रेस के 178 बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव कार्यालय से प्राप्त मतदाता सूची का मैपिंग के बाद सभी बीएलए-2 साथियों को वितरण किया गया। कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने बताया कि उनके अनुरोध पर एसडीएम मसूरी द्वारा चुनाव आयोग के एक त...