पटना, फरवरी 8 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस से क्या अपेक्षा की जा सकती है? एनडीए के विरुद्ध बोलते-बोलते कांग्रेस देश के खिलाफ बोलने लग गई है। यही कारण है कि जनता उसे चुनावों में लगातार सबक सिखा रही है। झा रविवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि ट्रेड डील देश के हित में है। किसानों और खासकर युवाओं के हित में है। केंद्र सरकार देश के हित में ही काम कर रही है। अपना मौका था तो कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। अब जब देश लगातार मजबूत हो रहा है। दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत हो गया है। अब तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर देश जा रहा है। देश में काम हो रहा है, तभी यह स्थिति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...