बेगुसराय, जुलाई 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस भवन में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 नव-नियुक्त प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि संगठन सृजन अभियान में समर्पण, कर्मठता एवं सृजन एप्लिकेशन के माध्यम से सर्वाधिक नए लोगों को जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने एवं जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के चुनाव के लिए मतदान 30 कोनव-नियुक्...