शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर टाउन हॉल स्थित राजीव भवन में ध्वजारोहण कर पार्टी ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और संघर्षों को याद किया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वाले नेताओं को इतिहास देखना चाहिए। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित और देशहित में काम किया, सत्ता में रहते हुए भी विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति नहीं की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, कृष्ण विनोद मिश्रा, दिनेश कुमार, अनिल श्रीवास्तव, फुरकान अहमद कुरैशी, अफजाल खान, संजय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.