साहिबगंज, दिसम्बर 28 -- साहिबगंज। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाकर किया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष मो बरकतउल्ला खान ने कांग्रेस का झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद कांग्रेसजनों ने झंडा गीत 'विजय विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा ' गाया । कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इतिहास, उसकी कुर्बानी व महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि देशहित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जिलाध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं से संघर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.