मुंबई, जनवरी 7 -- महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल का कत्ल हो गया है। अकोला जिले की एक मस्जिद में उन्हें चाकू घोंप दिया गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमला करने के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। हमलावर ने 66 साल के हिदायतुल्लाह पर पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे हमला किया था। अकोला जिले के अकोट तालुका के एक गांव मोहाला में स्थित मस्जिद में वह नमाज पढ़ने गए थे। जैसे ही वह नमाज पढ़कर बाहर निकलने वाले थे कि उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल थे और अंत में उनकी मौत हो गई। अकोला लोकसभा क्षेत्र से हिदायतुल्लाह ने 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इलेक्शन भी लड़ा था। पुलिस का कहना है कि हिदायतुल्लाह के सीने और गले पर चाकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.