कांग्रेस के साथ हूं और साथ रहूंगा : सुरेंद्र
बगहा, मार्च 19 -- बगहा । राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेने पर बाल्मीकि नगर विधायक ने कहा कि मां गठबंधन के द्वारा जबरन प्रत्याशी को थोपा गया था। शुरू के दौर में हीना शाह मुकेश साहनी और दीपक यादव उम्मीदवार बनाए जाने की बात चल रही थी। लेकिन इन समय में एडी सिंह को महागठबंधन ने उम्मीदवार बना दिया। जिस कारण में चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लिये। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आए हैं । उनका कहना है कि वे कांग्रेस के हैं और हमेशा कांग्रेस के ही रहेंगे। मतदान देने का सभी को अधिकार है। लेकिन उन्होंने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया कारण कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं कर सकते हैं और महागठबंधन का प्रत्याशी उन्हें पसंद नहीं था। इस कारण उन्होंने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.