नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस से सवाल किया कि उसने हैदराबाद में आयोजित अपने भारत शिखर सम्मेलन 2026 में गुइल्युम लॉन्ग को क्यों आमंत्रित किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे लोगों को मंच दे रही है, जो भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की चाह रखने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं। इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री गुइल्युम लॉन्ग को तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित भारत शिखर सम्मेलन में वक्ता बनाया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि लॉन्ग को आमंत्रित करने के पीछे उसका क्या एजेंडा है? लॉन्ग सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च (सीईपीआर) में वरिष्ठ शोधार्थी हैं। सीईपीआर को 2021 में अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस समर्थित ओपन ...