कांग्रेस के विरोध में भाजयुमो ने किया प्रदर्शन
फतेहपुर, अगस्त 16 -- फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के कांग्रेस द्वारा अपमान किए जाने के विरोध में रविवार को युवा आक्रोश मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। मशाल जुलूस बाकरगंज चौराहा, फतेहपुर से प्रारंभ होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गान किया और कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है। इसका अपमान देश की भावनाओं का अपमान है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं करेगा। यह भी पढ़ें- वंदेमातरम का अपमान सहन नहीं प्रसून तिवारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.