कोटा, अप्रैल 7 -- Rajasthan News : कोटा दौरे पर आए राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़े गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष 'धुरंधर' फिल्म का जमकर विरोध कर रहा है। इससे पता लगता है कि 'चोर की दाढ़ी में तिनका है'। राठौड़ ने कहा कि मैंने सदन में बोला है कि कांग्रेस के राज में ऐसे वित्त मंत्री भी रहे हैं जिन्होंने हिन्दुस्तान में नोट छापने की मशीन बनाने का ठेका यूरोप की उस कंपनी को दिया था, जिसने पाकिस्तान को नोट छापने की मशीन दी थी। वह वित्त मंत्री जब मशीन लेकर हिन्दुस्तान आ रहे थे तो उन्होंने दुबई में इमरजेंसी लैंडिंग की और दुबई में उस मशीन की कॉपी कुछ पाकिस्तानी लोगों को दे दी, जो नोट छापने में कामयाब हो गए। लेकिन जैसे ...