पटना, मार्च 17 -- कांग्रेस के विक्षुब्ध गुट ने मंगलवार को पटना में हुंकार भरी। बोरिंग कैनाल रोड स्थित बैक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश नेतृत्व को हटाने और कांग्रेस बचाने का संकल्प लिया। केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी में आस्था जताई। निर्णय लिया कि प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के लिए कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे। इनमें एआईसीसी और पीसीसी डेलीगेट के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल रहे। वक्ताओं ने टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पर तीखे हमले किए। एआईसीसी सदस्य रहे आनंद माधव ने कहा कि विधानसभा से लेकर राज्यसभा चुनाव तक जिस तरह पार्टी और महागठबंधन की दुर्गति हुई है, उससे कार्यकर्ता शर्मशार हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.