कांग्रेस के विक्षुब्ध गुट ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
धनबाद, मई 18 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के खिलाफ पार्टी के विक्षुब्ध नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में कांग्रेस विक्षुब्ध गुट के नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में धनबाद में संगठन लगातार कमजोर हुआ है और कांग्रेस को एक के बाद एक राजनीतिक पराजयों का सामना करना पड़ा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संतोष सिंह के कार्यकाल में कांग्रेस धनबाद में लोकसभा, विधानसभा तथा नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण चुनाव हार चुकी है। लगातार चुनावी पराजय के बावजूद संगठन की समीक्षा करने की बजाय जिलाध्यक्ष द्वारा आत्ममंथन से बचते हुए केवल गुटबाजी और निजी राजनीति को बढ़ावा दिया गया। इससे कांग्रेस का जनाधार कमजोर हुआ और समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा। यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी की निंदा कीबैठक में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.