कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएम फारुख का निधन
चम्पावत, मई 30 -- जगदीश राय, लोहाघाट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हज कमेटी के पूर्व सदस्य एसएम फारुख (90) का निधन हो गया है। शुक्रवार 29 मई को उन्होंने बरेली स्थित अपने पैतृक आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। फारूख करीब 70 सालों से लोहाघाट में रहकर ठेकेदारी का कार्य करते थे। उन्होंने अपने ठेकेदारी के दौरान रीठा साहिब का डाकबंगला बनाया था। मिलनसार स्वभाव के फारुख लोगों को मोहब्बत का पैगाम देते थे, इसके चलते वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, भगीरथ भट्ट, नवीन जोशी, जावेद यार खां, बाबा हसमत हुसैन, देवेन्द्र राय, चांद सिंह बोहरा, सुरेश ढेक, शैलेन्द्र राय,मनीष जुकरिया, जितेंद्र साह, बल्लू म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.