गांधीनगर, मई 24 -- गुजरात में कांग्रेस के लिए एक और टेंशन वाली बात है। गुजरात में धीरे-धीरे घटते उसके जनाधार के साथ ही अब राज्यसभा में पार्टी का वजूद सिमटता दिख रहा है। गुजरात से कांग्रेस के एकमात्र राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो जाएगा। इसके बाद ऐसा पहली बार होगा जब देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस पार्टी एक भी सांसद नहीं होगा। गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए आगामी 18 जून को चुनाव कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- MP: 3 सीट पर राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस मजबूत पर दिग्विजय की सीट पर साख की लड़ाई बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के 162 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के महज 12 और आम आदमी पार्टी (AAP) के 5 विधायक हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय और समाजवादी पार्टी का विधायक है। गुजरात विधानसभा...