कांग्रेस के लिए गुड न्यूज; राजा वारिंग विरोधी गुट के तेवर नरम, सोनिया गांधी के करीबी ने मनाया
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Punjab Congress: अंदरूनी कलह और गुटबाजी से परेशान कांग्रेस के लिए पंजाब से अच्छी खबर आ रही है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को पद से हटाने की मांग कर रहे वरिष्ठ नेताओं ने गतिरोध के बाद एक बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को हुई एक अहम बैठक में इन नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के साथ बातचीत शुरू करने का फैसला किया है। इस बैठक में पार्टी के कम से कम सात वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा गुरजीत सिंह, परमिंदर पिंकी, परगट सिंह, भारत भूषण आशु, बरिंदर ढिल्लों और बरिंदरमीत सिंह पाहरा मौजूद थे। इस हाई लेवल बैठक में तय हुआ कि सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद शुक्रवार या शनिवार को भूपेश बघेल से मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.