देहरादून, मई 28 -- हरिद्वार। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए। गुरुवार को पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। नीट पेपर लीक, सीबीएसई, एसएससी परीक्षा में घोटाला हो रहा है। सरकार कोई जिम्मेदारी तय नहीं कर रही है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एनटीए के अध्यक्ष प्रदीप जोशी 2024 से पद पर है। जब शिक्षा व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है तो इस्तीफे होने चाहिए। नीट का पेपर चार बार आउट हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा करते हैं लेकिन परीक्षा देने वालों का भविष्य अंधकार में डाल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...