कांग्रेस के राजेश राठौड़ तिरहुत में CPI के खिलाफ उतरे, एक और MLC सीट पर महागठबंधन में घमासान
वरीय संवाददाता, अक्टूबर 4 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन में शामिल पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से चूक नहीं रही हैं। इसी बीच तिरहुत शिक्षक पर भी विपक्षी गठबंधन की कलह खुलकर सामने आ गई है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया है। चुनावी समर में राजेश की एंट्री से यहां मुकाबला और रोचक हो गया है। लेफ्ट पार्टी सीपीआई ने मौजूद एमएलसी संजय सिंह को इस सीट पर फिर से टिकट दिया है। सहयोगी दलों के नेताओं के आमने-सामने चुनाव लड़ने से इंडिया अलायंस (महागठबंधन) सवालों के घेरे में आ गया है। आपसी भिंड़त से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता राजेश ने कहा कि गठबंधन एकजुट है और वह इसके सबसे वफादार सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.