कांग्रेस के प्रोटेस्ट में पिट गए पुलिसवाले? वीडियो जांच रही दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- जंतर-मंतर के पास कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और उनके काम में बाधा डालने के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस मोबाइल फोन से बनाए गए कई वीडियो खंगाल रही है, ताकि कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट या उन्हें रोकने वाले प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो फुटेज में महिला पुलिसकर्मियों और कांस्टेबलों के साथ कथित मारपीट के विजुअल भी हैं। इन फुटेज की जांच कर घटनाक्रम का क्रम समझने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की या उन्हें रोकने से जुड़े दूसरे वीडियो भी जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.