चाईबासा, मार्च 30 -- चाईबासा। चाईबासा के ट्राईबल रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर (टीआरटीसी) गुईरा में झारखंड और उड़ीसा के कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 31 मार्च को हो रहा है। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होने वाले थे, लेकिन अब राहुल गांधी का चाईबासा आगमन स्थगित हो गया है।शिविर प्रबंधन टीम के सदस्य सह कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल के चेयरमैन सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी चाईबासा के कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं। शिविर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को दोनों राज्यों के बड़े नेताओं और मंत्रियों द्वारा दस दिनों में संगठन मजबूती, नेतृत्व विकास और जनसंवाद पर विशेष प्रशिक्षण दिया...