रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान प्रदत्त मताधिकार की रक्षा व एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना हुए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, रामगढ़ विधायक ममता देवी, जिला अध्यक्ष सुखेर भगत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो सहित पार्टी के कई मंत्री, विधायक, प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए।कांग्रेस का कहना है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ...