वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कुशल क्षेम जानने समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता रविवार को लखनऊ मेदांता पहुंचे। अजय राय को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उनसे मिलने वालों में विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, अनवारुल हक अंसारी, रिजवान अंसारी, फैज अंसारी, अब्दुल वहाब शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मेदांता अस्पताल में भर्ती कांग्रेस प्रदेश अजय राय की तबीयत में सुधार है। मौजूदा समय में अजय राय का इलाज क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप दुबे एवं उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सेहत में सुधार यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...