मथुरा, सितम्बर 29 -- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में करीब 200 से 250 बाइकों पर सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कार्यालय होलीगेट से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। कलैक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलैक्टर को ज्ञापन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होलीगेट चौराहे पहुंच कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगा रहे थे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिक...