मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुरौल। जिला कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव हरिचंद प्रसाद सिंह का बुधवार की रात निधन हो गया। वे महमदपुर बदल पंचायत के महमदपुर मोहन निवासी थे। जिला कांग्रेस कमेटी और प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर झंडा व माला देकर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक सुरेश चंचल, प्रखंड अध्यक्ष अलख निरंजन शर्मा, मोहन पासवान, सरपंच रीमा भारती, शिवजी राय, प्रेम मिश्र, सीमा सरोज, अजीत सिंह, शत्रुघ्न सिंह, मनीष कुमार ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...