बलिया, दिसम्बर 3 -- बलिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे के पुत्र अभिनव कुमार चौबे का निधन 28 नवम्बर को शहर के सतनीसराय (बड़ी मठिया) स्थित उनके आवास पर हो गया। अभिनव लगभग 36 वर्ष के थे। कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। वे रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज में कार्यरत थे। अंतिम संस्कार अगले दिन गंगा नदी के महावीर घाट पर किया गया। मुखाग्नि अभिनव के साढ़े तीन साल के बेटे ने दी। उनके निधन पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक जताया है। नगर विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मंगलवार को उनके आवास पर पहुंचे और सांत्वना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.