मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुशहरी प्रखंड के रोहुआ निवासी प्रेम कुमार सिन्हा के निधन पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की सूचना मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल उनके आवास पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का चादर ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। शोक जताने वालों में डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ल, विजेंद्र चौधरी, समीर कुमार, मुकेश त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी सिंह, महताब आलम सिद्दीकी, मोजक्कीर रहमान व हबीबुर रहमान जिन्ना आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.