मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- ठाकुरद्वारा। कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य के पहली बार मुरादाबाद आगमन पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेहरा बी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं जानने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटने की जरूरत है।इस यह भी पढ़ें- 2027 में सत्ता परिवर्तन तय : संजीव आर्...