रांची, मई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विभिन्न कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अभिजीत राज को विभाग व फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, आदित्य विक्रम जायसवाल को प्रोफेशनल कांग्रेस व झारखंड कांग्रेस न्यूजलेटर से संबंधित कार्य, जयशंकर पाठक को शिकायत निवारण संबंधी कार्य (निगरानी, फॉलो-अप व सुविधा प्रदान करना), मनोज सहाय पिंकू को राज्य में कांग्रेस की संपत्तियों के संरक्षण संबंधी कार्य, शबाना खातून को विभाग व फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, सुंदरी तिर्की को विभाग व फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, सुनीत शर्मा को संगठन व प्रशिक्षण संबंधी कार्य, सुरेन राम को विभाग व फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य...