पटना, नवम्बर 26 -- कांग्रेस से निष्कासित नेताओं ने आयकर गोलंबर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों नेताओं को कांग्रेस से निष्कासन की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार शर्मा, कुंदन गुप्ता, आदित्य पासवान, राजकुमार राजन, सुनील कुमार सुमन, रवि गोल्डन, दुखन राम, रंजीत कुमार आदि शामिल रहे। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में गड़बड़ी की गई। इसका विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। नोटिस दिया जा रहा है। पार्टी से निकाला जा रहा है। ये भाजपा-जदयू से मिलकर कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश है। ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.