हाथरस, जुलाई 2 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम पदभार ग्रहण करने हेतु प्रथम बार दिल्ली से लखनऊ आगमन पर यमुना एक्सप्रेस वे पर हाथरस शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके कांग्रेस साथियों के प्रथम स्वागत पॉइन्ट मथुरा कट पर पहुंचे। नवनियुक्त प्रभारी के स्वागत में ढोल नगाड़ों की गूँज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रभारी के आगमन पर फूलमालाओं, पंचशील व तिरंगी पट्टिका पहनाकर और फूलों के बुके व कांग्रेसजनों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। प्रभारी के साथ दिल्ली से चलकर आए प्रदेश चेयरमैन बाराबंकी सांसद भाई तनुज पुनिया, हरियाणा से राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, पश्चिमी यूपी के कार्यवाहक अध्यक्ष बड़े भाई योगी जाटव, पूर्व प्रदेश सचिव भाई पंकज त...