मैनपुरी, जुलाई 8 -- अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जनपद के सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। मुकेश शाक्य को मैनपुरी, रजनीश कुमार को कुरावली, अंबरीश कुमार को घिरोर, गुड़िया रानी को बरनाहल, रामप्रमोद को करहल, राजपाल यादव को किशनी, मोनू यादव को जागीर, अमित कुमार को बेवर, सहाबुद्दीन को ब्लॉक सुल्तानगंज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, शहर अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अजय दुबे, पूरन चंद्र चतुर्वेदी, अरविंद तिवारी, रशीद सिद्दीकी आदि ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.