भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही सोमवार की शाम भागलपुर में पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण सिंह कुशवाहा के आवास पर जुटे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटी गई। मौजूद पार्टी नेताओं ने कहा कि श्री कुशवाहा को जिलाध्यक्ष का दायित्व देने का निर्णय न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जिले में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के नेताओं ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व की सराहना की। प्रवीण लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। वह प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं और लंबे समय तक एआईसीसी के सदस्य भी रहे। मौके पर मुज्जफर अहमद ,संजय राणा ,अमित आनंद, राहुल चौहान, सियाराम दास ,अख़्तर हुसैन ,हाजी भोला ,तक़ि जावेद ,अभिषेक पिंटू , प्रशांत बनर...