रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- मयंक त्यागी, किच्छा। भूपेंद्र पाल सिंह चौधरी को दोबारा से नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी गुलशन सिंधी को सौंपा गई है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की घोषणा के बाद कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, अशोक मित्रा, कुलदीप सिंह लक्की, मेजर सिंह, गुरचरण सिंह बब्बू, भजन सिंह आदि ने खुशी जताई। यह भी पढ़ें- विनोद खटीमा और सतपाल बंडिया ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष बने यह भी पढ़ें- हरीश बने ओखलकांडा कांग्रेस के अध्यक्ष यह भी पढ़ें- सितारगंज में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...