लोहरदगा, दिसम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव दिग्गज कांग्रेसी नेता वीर केसरी सिंह उर्फ टुन्नू सिंह का 10 दिसंबर को संध्या में इलाज के दौरान राजधानी रांची के अस्पताल में हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लगभग 72 वर्षीय वीर केसरी सिंह इंद्रनाथ भगत के प्रदेश अध्यक्ष के समय प्रदेश सचिव के पद पर रहते हुए संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी और छोटा नागपुर बॉक्साइट वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष, क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने योगदान किया था। उनकी विशिष्ट पहचान थी। लोहरदगा विधानसभा के पूर्वी इलाके में कांग्रेस को हमेशा से लीड दिलाने का काम वह करते थे। गांव-गांव में उनकी पकड़ थी। वह रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया भी थे। इसके अलावा वह समाजसेवी भी थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.