कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू का लातेहार दौरे आज
लातेहार, जुलाई 3 -- लातेहार। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू शुक्रवार को लातेहार जिले के दौरे पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि प्रभारी सुबह 10:30 बजे चंदवा प्रखंड की पूर्वी पंचायत में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे मनिका के लोहिया भवन में प्रखंड एवं ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। शाम 4 बजे लातेहार परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ओबीसी, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक, एसटी-एससी प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। उन्होने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.