पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर सह पलामू कांग्रेस के संगठन प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव ने रविवार को पलामू जिला महिला कांग्रेस की समीक्षा की। इस दौरान पलामू प्रमंडल की महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए एक व्यापक जन-अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। पलामू जिला महिला कांग्रेस को इस दिशा में रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि कहा कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में बराबरी का हक दिलाना और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए पार्टी स्तर से एक अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रामदेव राम ने तीन मुख्य संकल्पों यथा नारी शक्ति को पूर्णमान और सम्मान, ग्रामीण और श...