मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भीम संवाद का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवनभर छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में उन्होंने समानता और न्याय आधारित आधुनिक भारत की नींव रखी। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, पिछड़ों और वंचितों के सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करने का मंत्र दिया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती : बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे बाबा साहेब : प्रमंडलीय आयुक्त महिला...