कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा आयोजित
भागलपुर, मई 14 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के सुंदरपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन पर ना केवल भागलपुर, बिहार बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंचा है। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मोजाहिद,चंद्रशेखर झा, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश कुंवर, अवधेश पोद्दार, चंद्रशेखर चौरसिया, सुदर्शन पासवान आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.