रांची, फरवरी 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली के इंदिरा भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाना और नेतृत्व क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 286 जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में संगठनात्मक क्षमता के विकास, नेतृत्व कौशल के संवर्धन और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं व जनता से मजबूत जुड़ाव स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कांग्रेस संगठन की मजबूती का आधार जमीनी कार्यकर्ता, अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.