कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित 14 नेताओं पर एफआईआर
धनबाद, मई 14 -- धनबाद। धनबाद अंचल कार्यालय में आयोजित कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद में धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार ने थाने में बुधवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, मृत्युंजय सिंह, मदन महतो, गोपाल प्रसाद, मनोज यादव, संतोष और महेंद्र दुबे सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। सीओ ने आरोप लगाया कि नेताओं ने बिना अनुमति अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में बाधा डाला और दुर्व्यवहार किया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को ले प्रखंड कार्यालय पर कांग्रेस का धरना यह भी पढ़ें- विधान परिषद उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू राय पर प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.