मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शनिवार को नरायनपुर तिराहे पर प्रदर्शन करने के आरोप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी समेत 21 लोगों के खिलाफ अदलहाट थाने में रपट दर्ज कराया गया है। कांग्रेसियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सत्ता का दुरुपयोग बताया है। कहा है कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार है। सत्ताधारी दल भाजपा इस अधिकार को भी समाप्त करना चाहती है। कांग्रेसियों ने कहा कि इसका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार की शाम चार बजे के करीब नरायनपुर पटेल तिराहे पर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन किए थे। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की। प्रदर्शन के बाद अदलहाट थाने की पुलिस ने जिलाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.