बिहारशरीफ, मार्च 31 -- कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने आनंदी यादव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत फोटो 31मनोज01 - शेखपुरा में कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष आनंदी यादव को स्वागत करते कार्यकर्ता। शेखपुरा, निज संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने वार्ड पार्षद आनंदी यादव को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत किया जाएगा एवं जिलास्तर पर कमेटी का विस्तार होगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को ऐक्टिव किया जाएगा। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष स्वागत किया। राजेन्द्र आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं पूर्व सांसद राजो बाबू के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, राहुल कुमार, सरवन सिंह, ललन प्रसाद, मुन्ना कुमार, मो मोअजम, पप्पु राज मंडल, प...