हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस। कांग्र्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को पुलिस ने पांच दिन से लगातार आउस अरेस्ट कर रखा है। वह अपने घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे है। साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है।विवेक उपाध्याय ने कहा है कि बिना किसी लिखित आदेश, बिना किसी वैधानिक नोटिस और बिना किसी अपराध के ही उन्हें घर में हाउस अरेस्ट रखा गया है। इतना ही नहीं जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस के जिला महासचिव नवीन उपाध्याय को भी उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। आख़िर प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है। यदि हमने कोई अपराध किया है तो मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, लेकिन बिना किसी कानूनी आधार के बार-बार घरों में कैद करना कानून का शासन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास प्रतीत होता है। यह भी पढ़ें- Ha...