साहिबगंज, मई 17 -- साहिबगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया है। जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में 20 मई को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय के उत्सव बैंक्विट हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विधानसभा, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर बूथ स्तर तक कांग्रेस को सक्रिय किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राकेश साहू बने पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण संगठन प्रभारी नई टीम में युवा, महिला...