मैनपुरी, दिसम्बर 2 -- उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को शहर कमेटी के बूथ लेवल एजेंट-2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष डा. नागेंद्र यादव ने कहा कि शहर के सभी बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति कर दी गई है। बीएलए-2 एसआईआर अभियान में लगाए गए बीएलओं के साथ मिलकर एसआईआर फॉर्म भरवाने में सहयोग करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा नियुक्त एसआईआर प्रशिक्षक अजय दुबे ने कहा कि जो भी पार्टी द्वारा बीएलए-2 हैं, वह बूथ पर कितने फॉर्म वितरित किए गए हैं, कितने जमा हुए हैं इनकी जांच करें। इसके अलावा फॉर्म भरवाने में क्या दिक्कत आ रही हैं वह 6 दिसंबर को होने वाली मीटिंग में लिखित रूप से लेकर आएं। सभी बीएलए अपने-अपने बूथ पर निगरानी रखें। हर एक वोट कीमती है। किसी वोटर का नाम कटना नहीं चाहिए। यह उनकी जिम्मेदारी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.