कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शुक्ला का पलटवार
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- किच्छा, संवाददाता। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जाति से जोड़कर पूरे प्रकरण को जातिगत रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी अब तक ऐसा कोई ठोस प्रमाण सार्वजनिक नहीं कर पाए हैं, जिससे यह साबित हो कि कार्यक्रम में हवन-शुद्धिकरण की प्रक्रिया मल्लिकार्जुन खरगे की जाति के कारण की गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन एक स्वतंत्र धार्मिक संगठन ने किया था। यदि कांग्रेस के पास आयोजन में भाजपा या राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की संलिप्तता का प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए। केवल राजनीतिक मंच से आरोप लगाने से कोई बात सत्य साबित नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.