धनबाद, अप्रैल 10 -- धनबाद जिला कांग्रेस में अब जंबो कमेटी नहीं बनेगी। पिछले साल 213 सदस्यीय जिला कमेटी को घटाकर 72 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित की गई। इसमें 11 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव और 36 सचिव बनाए गए हैं। पहली बार जिला उपाध्यक्ष और जिला सचिव में नए चेहरों को मौका दिया गया। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जिला कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति मिलने के बाद कमेटी की घोषणा की गई है। इसमें विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी कार्यात्मक जिम्मेदारियों के साथ नामित किया गया है। कमेटी में शामिल पदाधिकारियों को विधानसभा का भी प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रमेश जिंदल (कोषाध्यक्ष), कुमार गौरव (अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस) आदि शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.