जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की जंबो कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा 10 उपाध्यक्ष, 28 महामंत्री और 63 सचिव शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला समिति के विस्तार की घोषणा की है। उन्होंने चार लाइन का एक पत्र बीते 9 अप्रैल को जारी किया है जिसमें बताया गया है कि कार्यकारिणी के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया जाता है। अधिसूचना की तिथि से इसकी अवधि पांच वर्ष होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी है। बताया जाता है कि इतनी बड़ी कार्यकारिणी इसलिए बनाई गई है ताकि कोई नेता नाराज नहीं हो। हालांकि इतनी बड़ी कार्यसमिति के हस्र को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.