कांग्रेस की विफलता और हिंदुओं पर कलंक, 'हिंदू ग्रोथ रेट' बोलकर पीएम मोदी का जोरदार हमला
नई दिल्ली, जून 10 -- एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश को बदहाली, बेबसी और हीन भावना में धकेला, जिसे चतुराई से 'हिंदू ग्रोथ रेट' का नाम दिया गया। वास्तव में इसे 'कांग्रेसी विकास दर' कहना चाहिए था। दिल्ली में एनडीए नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के 12 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि देश कांग्रेस के दुष्चक्र से मुक्त हो गया है। कांग्रेस ने देश को यह विश्वास दिला दिया था कि भारत में तेज विकास संभव नहीं है, विकास केवल धीमी गति से ही हो सकता है। बड़ी चालाकी से इस धीमी विकास दर को 'हिंदू विकास दर' का नाम दे दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कार्यशैली, जिम्मेदारी और विफलताएं कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.